Search
Close this search box.

19.68 करोड़ की वरुणा सेतु परियोजना का शिलान्यास, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

सेवापुरी । रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई दिशा देते हुए विधायक डॉ. सुनील पटेल ने सोमवार को लहिया-भतसार गांव स्थित महादेव घाट पर 19 करोड़ 68 लाख 78 हजार रुपये की लागत से बनने वाले वरुणा सेतु परियोजना का विधिवत भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इससे ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।

विधायक ने बताया कि पुल बनने से लहिया, भतसार, खेवली, पंपापुर, बहरा, कपड़फोरवा सहित दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के सहयोग और सतत प्रयासों से यह महत्वपूर्ण परियोजना जनता को समर्पित की जा रही है।

उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। यह पुल मार्च 2028 तक बनकर तैयार होगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और समय व दूरी दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम में सेतु निगम के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया। इस दौरान राकेश यादव, डॉ. नरेंद्र पटेल, डॉ. उमेश पटेल, आलोक पांडेय, अमित पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें