Search
Close this search box.

बाबा कालभैरव मंदिर में काशीवासियों को मिलेगी विशेष सुविधा, आधार कार्ड दिखाकर कर सकेंगे शीघ्र दर्शन

वाराणसी स्थित बाबा कालभैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की तर्ज पर अब स्थानीय काशीवासियों को भी विशेष दर्शन की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें लंबी कतारों में घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, वाराणसी के स्थानीय निवासी आधार कार्ड दिखाकर प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6 बजे तक बाबा कालभैरव के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान उन्हें सामान्य भीड़ से अलग प्राथमिकता के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा।

नई व्यवस्था सावन माह से लागू की जाएगी। मंदिर प्रशासन का मानना है कि इससे स्थानीय श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और दर्शन व्यवस्था भी अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बन सकेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें