Search
Close this search box.

वाराणसी: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव ‘पट्टी’ ने की आत्महत्या, परिजनों ने पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र स्थित औरंगाबाद में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव उर्फ ‘पट्टी’ का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन उसे तत्काल मंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनिल यादव के खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और जानलेवा हमले समेत 24 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। अतीत में उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका था।

मृतक के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अनिल के भाई का कहना है कि करीब दो महीने पहले उसे जिला बदर किया गया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस उसे बार-बार थाने में हाजिरी के लिए बुला रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी वजह से वह मानसिक तनाव में था।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के कारणों और परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें