Search
Close this search box.

वाराणसी में नर्सिंग छात्रा की मौत: बॉयफ्रेंड ने जबरन गर्भपात की दवा खिलाने की बात कबूली, हिरासत में

वाराणसी: शहर के एक ब्वॉयज हॉस्टल में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का शव खून से लथपथ हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले में छात्रा के बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चौंकाने वाले खुलासे किए।

आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे और छात्रा गर्भवती हो गई थी। गर्भपात कराने के लिए उसने किताबें पढ़ीं और यूट्यूब पर वीडियो देखकर जानकारी जुटाई। इसके बाद दोनों ने दवा के जरिए गर्भपात कराने की योजना बनाई।

युवक के अनुसार, बुधवार को उसने छात्रा को हॉस्टल बुलाया, लेकिन वहां पहुंचने पर छात्रा ने गर्भपात की दवा खाने से इनकार कर दिया। उसने दबाव बनाया और कथित तौर पर जबरन दवा खिला दी। दवा लेने के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई, उसे तेज पेट दर्द, उल्टी और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। घबराकर वह कमरे से बाहर भागी और सीढ़ियों से नीचे गिर गई।

आरोपी ने बताया कि छात्रा की हालत गंभीर देखकर वह मौके से फरार होकर जौनपुर चला गया। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे हॉस्टल में लाइट ठीक करने पहुंचे एक इलेक्ट्रीशियन ने सीढ़ियों पर छात्रा का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

Leave a Comment

और पढ़ें