मिर्जापुर के शास्त्री ब्रिज पर एक मृत पशु के लटके होने से राहगीरों और सुबह टहलने निकलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुल से गुजरने वाले लोगों ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी व्यक्ति ने मृत पशु को गंगा नदी में फेंकने का प्रयास किया था, लेकिन वह पुल के किनारे ही अटक गया। इसके बाद से मृत पशु वहीं लटका हुआ है, जिससे आने-जाने वालों को दुर्गंध और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मृत पशु को जल्द हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि यह न केवल स्वच्छता के लिए गंभीर समस्या है, बल्कि पुल से गुजरने वाले लोगों के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है।










