Search
Close this search box.

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक हृदय रोगियों को मिला विशेषज्ञ परामर्श

चन्दौली। डीडीयू नगर महादेव मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का उद्घाटन आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. सिंह ने रिबन काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात सदर कृष्णा मुरारी शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

महादेव मेमोरियल हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अजीत के निर्देशन में आयोजित इस मेगा स्वास्थ्य शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कार्तिक (एमबीबीएस, एमडी, डीएनबी कार्डियोलॉजी) ने 100 से अधिक हृदय रोगियों का परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की ईसीजी जांच कर आवश्यक परामर्श दिया तथा स्वस्थ एवं संयमित जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। डॉ. कार्तिक वर्तमान में सूर्या मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, महमूरगंज, वाराणसी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शिविर में लिपिड प्रोफाइल, यूरिक एसिड, बीएमआई, पीएमटी, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही श्वास एवं एलर्जी संबंधी बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य जागरूकता पर भी विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. राजेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. नीरज, डॉ. मनीष दयाल, डॉ. भारत, डॉ. सपना, डॉ. पंकज, डॉ. डी.के. तिवारी सहित नगर के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न फार्मा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

शिविर के सफल आयोजन में अस्पताल कर्मियों एवं सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अजीत ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन आलोक जायसवाल “बंटी” ने प्रस्तुत किया।

संजय शर्मा ब्यूरो चन्दौली।

Leave a Comment

और पढ़ें