Search
Close this search box.

PM सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर: आकाशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स ने 1500 से अधिक घरों को दी सौर ऊर्जा की सौगात

बलिया । केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अब पूर्वांचल के हजारों परिवारों तक पहुंच रहा है। इस अभियान को सफल बनाने में बलिया की आकाशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्टेशन रोड स्थित प्रतिष्ठान द्वारा वर्ष 2025-26 में अब तक 1500 से अधिक घरों पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है।

कंपनी के फील्ड मैनेजर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि योजना के तहत लगाए गए सोलर सिस्टम से उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिल रहा है। कई परिवारों का मासिक बिजली खर्च पहले की तुलना में काफी कम हो गया है, जिससे लोगों में सौर ऊर्जा के प्रति विश्वास और उत्साह बढ़ा है।

उन्होंने बताया कि घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ अब बैंक, विद्यालय, निजी अस्पताल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी सोलर ऊर्जा को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। आकाशदीप इलेक्ट्रॉनिक्स इन संस्थानों में भी सोलर सिस्टम स्थापित कर ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लक्ष्य को मजबूत कर रहा है।

पीएम सूर्य घर योजना के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ आम नागरिकों को आर्थिक राहत भी मिल रही है, जिससे यह योजना क्षेत्र में लोकप्रिय होती जा रही है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें