Search
Close this search box.

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार, वर्दी पहनकर घूम रहा था युवक

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में सेना की वर्दी पहनकर खुद को ब्रिगेडियर बताने वाले एक युवक को पकड़ लिया गया। युवक शहीद संग्रहालय के पास ब्रिगेडियर की वर्दी में घूम रहा था, तभी वहां मौजूद पूर्व सैनिकों को उस पर संदेह हुआ। पूर्व सैनिकों ने उसे रोककर पूछताछ की, लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह असली ब्रिगेडियर नहीं है। उसकी पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। आर्यन ने बताया कि उसकी मां का सपना है कि वह सेना में अधिकारी बने। वह दिल्ली में सेना में भर्ती और अधिकारी बनने की तैयारी कर रहा है, लेकिन उसने घरवालों को बता रखा था कि वह ब्रिगेडियर बन चुका है। इसी वजह से वह वर्दी पहनकर घूमता था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। उसके पास से एक कार भी बरामद हुई है, जिस पर सैन्य अधिकारी जैसा स्टार लगा हुआ था। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें