Search
Close this search box.

सिखड़ी बाजार में लाखों की स्ट्रीट लाइट वर्षों से खराब, जनप्रतिनिधियों के आश्वासन से नाराज ग्रामीण

गाजीपुर । जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिखड़ी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास लगी लाखों रुपये की स्ट्रीट लाइट पिछले कई वर्षों से खराब पड़ी हुई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार विधायक प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। समस्या का समाधान न होने से क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीण अश्विनी राय, बिहारी राय तथा मंदिर के पुजारी हरिनाथ यादव शिवकुमार शर्मा ने बताया कि स्ट्रीट लाइट खराब होने के कारण शाम ढलते ही पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा जाता है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बाजार के दुकानदारों तथा राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। रात के समय सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गई स्ट्रीट लाइट का वर्षों से खराब रहना जिम्मेदार विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र मरम्मत कराकर स्ट्रीट लाइट को चालू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और बाजार में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बहाल हो सके।

उमेश यादव गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें