बलिया । जनपद स्थित बाबा बालखंडी नाथ के पावन प्रांगण में आयोजित विशाल धार्मिक कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विशाल जनसमूह के साथ माताओं एवं बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भगवान शिव की आराधना की तथा धर्म लाभ प्राप्त किया।

कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के सीहोर से प्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक परम पूज्य पंडित प्रदीप मिश्रा जी का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके प्रेरणादायी संदेशों ने श्रद्धालुओं को भक्ति एवं सदाचार के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कथा में उपस्थित भक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयघोष से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

पूर्व सांसद प्रत्याशी लोकसभा 72 बलिया संसदीय क्षेत्र एवं अखिल भारतीय वैश्य राजनैतिक चेतना महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा उत्तर प्रदेश प्रभारी अशोक कुमार गुप्ता उर्फ राहुल गुप्ता ने सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महादेव की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे। उन्होंने भगवान शिव के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि “एक लोटा जल सभी समस्याओं का समाधान है।

“उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए “हर हर महादेव” और “ॐ नमः शिवाय” का उद्घोष किया।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।








