Search
Close this search box.

बलिया पुलिस को बड़ी सफलता: चोरी की बाइक समेत शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

बलिया । जनपद के थाना कोतवाली पुलिस को चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त राज किशोर यादव उर्फ नान्हक यादव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई ग्लैमर मोटरसाइकिल (UP60Z7915) बरामद की गई।

जानकारी के अनुसार, 15 जून 2026 को पीड़ित ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बाइक 13 जून की रात घर के सामने से चोरी हो गई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई। मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग गांधी नगर क्षेत्र में चेकिंग और संदिग्धों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त पिपरा थाना दुबहड़ का निवासी है और उसके खिलाफ पहले भी गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अतिरिक्त धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है। इस सफलता में चौकी प्रभारी सिविल लाइन उपनिरीक्षक सौरभ कुमार सिंह सहित कोतवाली पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें