Search
Close this search box.

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइन में होगा भव्य योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बलिया । 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रातः 6 बजे पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जनपद के अधिकारियों, कर्मचारियों, विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य लोगों को योग के महत्व से परिचित कराना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. कुमार ने सभी नागरिकों से समय पर कार्यक्रम स्थल पहुंचकर योगाभ्यास में भाग लेने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है और इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें