Search
Close this search box.

वारंटी अभियुक्त रामदुलार राजभर गिरफ्तार, उभांव पुलिस ने गैर-जमानती वारंट पर की कार्रवाई

बलिया । जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उभांव पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण में थाना उभांव पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, न्यायालय जेएम द्वितीय, बलिया द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में 20 जून 2026 को उपनिरीक्षक मुकेश कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुकदमा संख्या 9228/2023, धारा 323 एवं 506 भादवि से संबंधित वारंटी अभियुक्त रामदुलार पुत्र दुखन्ती राजभर निवासी संजय नगर वार्ड संख्या 08, नगर पंचायत बेल्थरा रोड, थाना उभांव के घर दबिश दी गई।

दबिश के दौरान अभियुक्त अपने घर पर मौजूद मिला, जिसे वारंट एवं गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए विधिक प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर न्यायालय जेएम द्वितीय, बलिया के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल सत्येन्द्र पासवान एवं रिजर्व कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे। पुलिस द्वारा वारंटियों और अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें