जौनपुर । जनपद के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिपरा गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोर आरुष यादव का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। परिजनों ने आरुष की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।





