Search
Close this search box.

भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दुद्धी में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को कौशल विकास योजनाओं की दी जानकारी

सोनभद्र दुद्धी। में केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यूनिवर्सल आइडियल सेवा समिति (यूआईएसएस) द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं और युवाओं को केंद्र सरकार की उपलब्धियों तथा कौशल विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी देना था। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व दुद्धी विधानसभा प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड रहे, जबकि पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए विभिन्न योजनाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

श्रवण सिंह गोंड ने कहा कि पिछले वर्षों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। वहीं सुरेंद्र अग्रहरि ने युवाओं से कौशल विकास योजनाओं का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आज के दौर में सफलता के लिए केवल डिग्री नहीं, बल्कि कौशल भी आवश्यक है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। अंत में युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने और अपने कौशल को निरंतर विकसित करने का संकल्प दिलाया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें