Search
Close this search box.

‘12 साल बेमिसाल’ पखवाड़े में भाजपा का स्वच्छता अभियान, शिवाजी तालाब से निकलीं शराब की बोतलें

दुद्धी सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे ‘12 साल बेमिसाल’ पखवाड़े के तहत शनिवार को दुद्धी मण्डल भाजपा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत स्थित ऐतिहासिक शिवाजी तालाब, मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में व्यापक साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान लोगों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरूक भी किया गया।

अभियान में शामिल दुद्धी नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने और स्वस्थ भारत के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।

मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह और अभियान संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक ‘12 साल बेमिसाल’ पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा और जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।

सफाई अभियान के दौरान शिवाजी तालाब से बड़ी संख्या में कचरे के साथ शराब और बीयर की खाली बोतलें भी मिलीं। इस पर भाजपा नेताओं ने चिंता जताते हुए प्रशासन से धार्मिक और सार्वजनिक महत्व के इस स्थल पर असामाजिक गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम में जिलामंत्री मनोज सिंह ‘बबलू’, मण्डल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि ‘बुल्लू’, जितेन्द्र चन्द्रवंशी, अंशुमान रॉय, अजय चन्द्रवंशी, विकास मद्धेशिया, विकास सोनी, धीरज जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें