Search
Close this search box.

वाराणसी-लखनऊ हाईवे पर अचेत मिली युवती, दो युवकों पर मारपीट कर फेंकने का आरोप

वाराणसी । वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) पर मंगलवार दोपहर एक युवती अचेत अवस्था में सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया। फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर-सुरही ब्रिज के बीच लगभग 22 वर्षीय युवती बेहोश हालत में पड़ी मिली, जिसे राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, समाजसेवी गौरीश सिंह की नजर युवती पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल वाहन रोककर उसकी मदद की। होश में आने पर युवती ने अपना नाम अंकिता गौतम निवासी लोहगाजर, जलालपुर बताया। युवती का आरोप है कि फूलपुर क्षेत्र के मंगरी निवासी दो युवक, जो उससे पहले से परिचित थे, उसे अपने साथ ले गए थे। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।

युवती ने यह भी बताया कि रास्ते में उसे लस्सी पिलाई गई थी, जिसके बाद उसे नशे और बेहोशी जैसा महसूस होने लगा। इससे किसी नशीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

सूचना मिलने पर फूलपुर थाना पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। युवती को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा भेजा गया, जहां उसका उपचार और चिकित्सकीय परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

और पढ़ें