24 जून 2026 को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान एवं चढ़ावे में कथित अनियमितता और चोरी के आरोपों की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
इस दौरान महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने मामले की पारदर्शी जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की तथा कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।






