बलिया । जनपद के बांसडीह तहसील अंतर्गत ग्राम सभा हालपुर में पड़ोसी की कथित दबंगई और उत्पीड़न से परेशान एक महिला ने न्याय की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई है। पीड़िता सरली देवी एवं राजकुमारी देवी का आरोप है कि पाटीदारों द्वारा लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे उनका जीवन प्रभावित हो गया है।
महिलाओं का कहना है कि उन्होंने कई बार स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग की, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। न्याय न मिलने से निराश होकर उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से जिलाधिकारी बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

मीडिया के समक्ष अपनी आपबीती सुनाते हुए महिलाओं ने बताया कि वे लंबे समय से मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा प्रदान करने तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उन्हें शासन और प्रशासन से न्याय की उम्मीद है तथा उनकी शिकायत पर शीघ्र संज्ञान लिया जाए।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।







