Search
Close this search box.

मुहर्रम को लेकर वाराणसी में हाई अलर्ट, पुलिस-प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

वाराणसी । जनपद में आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से वाराणसी पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, डीआईजी शिवहरि मीना, डीसीपी गौरव बंसवाल तथा एसीपी अतुल अंजान त्रिपाठी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने चौक क्षेत्र से दालमंडी होते हुए नई सड़क तक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अफवाह या शांति भंग करने के प्रयास पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन में सुरक्षा का विश्वास जगाने के साथ-साथ यह संदेश दिया गया कि पुलिस और प्रशासन मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और सतत गश्त की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें