Search
Close this search box.

कंपोजिट विद्यालय धनेशपुर में बैठक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व बच्चों के उज्ज्वल भविष्य पर जोर

गाजीपुर । कंपोजिट विद्यालय धनेशपुर में विद्यालय प्रभारी राजेंद्र कुमार सामंत की अध्यक्षता में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारयुक्त शिक्षा (दीक्षा) को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय प्रभारी ने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है और इसे साकार करने के लिए सभी शिक्षकों को समर्पित भाव से कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और बेहतर शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

बैठक में सहायक अध्यापक गौतम राम, अभिलाषा सिंह, नीतू यादव और अजय कुमार सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षण व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने तथा शैक्षिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर चर्चा की।

इस अवसर पर शिक्षा मित्र रीता तिवारी एवं सुशीला देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता माया देवी (सहायिका सरिता) तथा लक्ष्मी शर्मा (सहायिका हंसा शर्मा), ईसीसीई वॉलिंटियर राजाराम एवं खुशबू पांडेय तथा रसोइया मौली देवी, सुभावती देवी और मिथिला देवी मौजूद रहीं।

बैठक के अंत में विद्यालय परिवार ने सामूहिक संकल्प लिया कि सभी के सहयोग और समर्पण से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर वातावरण और संस्कारयुक्त शिक्षा उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

धर्मेंद्र कुमार रिपोर्टिंग मरदह।

Leave a Comment

और पढ़ें