Search
Close this search box.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने किया समाजसेवी प्रियांशु का सम्मान, वीरेश गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बलिया । में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के मार्गदर्शन में बलिया सदर तहसील इकाई एवं क्षेत्रीय कार्यालय फेफना के पदाधिकारियों ने गड़वार स्थित बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा स्थल की नियमित साफ-सफाई करने वाले समाजसेवी प्रियांशु उर्फ छोटू को सहयोग राशि प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की शुरुआत बाबू बालेश्वर लाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

इसके उपरांत प्रतिमा स्थल पर कासगंज के वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय वीरेश गुप्ता की 22वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, तहसील अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, प्रभाकर सिंह, कन्हैया वर्मा, ललन प्रसाद गुप्ता, मनु लाल श्रीवास्तव, आनंद सिंह, पीयूष श्रीवास्तव सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें