Search
Close this search box.

पांडेघाट में बिजली मरम्मत के दौरान संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

वाराणसी। पांडेघाट इलाके में शनिवार तड़के बिजली विभाग के एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान हरपुर (भैरवनाथ) निवासी भारत कुमार उर्फ भारत लाल के रूप में हुई है, जो भदैनी पावर हाउस में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास एलटी लाइन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान भारत कुमार अचानक तेज करंट की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उन्हें तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि भारत कुमार अपने पूरे परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे इलाके में शोक की लहर है।

इस दुखद घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग में संविदा कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था, शटडाउन प्रक्रिया और सेफ्टी गियर की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की ह

Leave a Comment

और पढ़ें