Search
Close this search box.

उन्नाव में मजदूर की ग्रेजुएट बेटी को 20 करोड़ रुपये का आयकर नोटिस, परिवार के उड़े होश

उन्नाव। जिले में एक मजदूर परिवार उस समय सदमे में आ गया, जब उनकी ग्रेजुएट बेटी को आयकर विभाग की ओर से 20 करोड़ रुपये का नोटिस मिला। नोटिस मिलते ही परिवार के होश उड़ गए और अब वे मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस और आयकर विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।

पीड़िता रश्मि सविता ने बताया कि नोटिस मिलने के बाद से पूरा परिवार बेहद परेशान और तनाव में है। परिवार का कहना है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद सामान्य है और इतने बड़े लेन-देन या आय से उनका कोई संबंध नहीं है।

मामले के सामने आने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं किसी ने रश्मि के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी वित्तीय लेन-देन तो नहीं किया। फिलहाल परिवार ने प्रशासन और आयकर विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर राहत दिलाने की मांग की है।

इस घटना ने एक बार फिर पहचान संबंधी धोखाधड़ी और वित्तीय दस्तावेजों के दुरुपयोग को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें