Search
Close this search box.

बरेका में तकनीकी गोष्ठी, कर्मशाला को 100% ग्रीन एनर्जी में बदलने पर मंथन

वाराणसी । बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में शुक्रवार को कर्मशाला के एम.आर.एस. कार्यालय में “कर्मशाला की विद्युत अवसंरचना का आधुनिकीकरण एवं पुनरुद्धार तथा कर्मशाला का 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी में रूपांतरण” विषय पर तकनीकी गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में एम.आर.एस. के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता संजय शुक्ला ने विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए विद्युत अवसंरचना के आधुनिकीकरण, ऊर्जा दक्षता तथा हरित ऊर्जा के उपयोग की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कर्मचारियों द्वारा पूछे गए विभिन्न तकनीकी प्रश्नों का भी संतोषजनक उत्तर दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लेकर विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अनुवादक विजय प्रताप सिंह ने किया, जबकि वरिष्ठ अनुवादक एस. गुरुराजन ने धन्यवाद ज्ञापित किया। गोष्ठी का उद्देश्य कर्मशाला को आधुनिक, ऊर्जा-कुशल और पर्यावरण अनुकूल बनाते हुए भविष्य में 100 प्रतिशत ग्रीन एनर्जी आधारित कार्यप्रणाली की दिशा में कर्मचारियों को जागरूक करना था।

Leave a Comment

और पढ़ें