Search
Close this search box.

बलिया के सभी थानों में थाना समाधान दिवस आयोजित, 94 शिकायतों में 13 का मौके पर निस्तारण

बलिया। 27 जून पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों, थाना प्रभारियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का प्रयास किया।

थाना समाधान दिवस के दौरान जिले के विभिन्न थानों पर कुल 94 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 13 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आमजन को न्याय मिलने में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने जनता से भी अपील की कि अपनी समस्याओं के समाधान के लिए थाना समाधान दिवस का लाभ उठाएं और प्रशासन का सहयोग करें।

थाना समाधान दिवस का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना, छोटी-बड़ी शिकायतों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण करना तथा लोगों का पुलिस व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत करना है।

संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें