Search
Close this search box.

गाजीपुर बसपा ने अजय कुमार भारती को बनाया गाजीपुर का जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अजय कुमार भारती को गाज़ीपुर जिले का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने अजय कुमार भारती का फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य तेज़ी से किया जाएगा।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अजय कुमार भारती ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और बहुजन समाज पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा सभी ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें