Search
Close this search box.

जनसंख्या नियंत्रण, धर्मांतरण और लव जिहाद पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद की चिंता, संगठन विस्तार का भी ऐलान

लखनऊ। /कोलकाता हावड़ा स्थित ईस्टर्न रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने देश में बढ़ती जनसंख्या, धर्मांतरण और कथित लव जिहाद के मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि 1947 में भारत की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ थी, जो 2024 तक बढ़कर करीब 144 करोड़ हो गई है। उनका कहना था कि बढ़ती आबादी का सीधा असर रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ रहा है, जिससे बेरोजगारी और मूलभूत सुविधाओं पर दबाव लगातार बढ़ रहा है।

गोपाल राय ने दावा किया कि परिषद के कार्यालय में धर्मांतरण और कथित लव जिहाद से जुड़े कई मामले आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि 20 जून 2026 को गोंडा निवासी हमजा अली और बाराबंकी निवासी शबनम बानो ने अपनी इच्छा से वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हिन्दू धर्म स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि युवाओं, विशेषकर बेटियों को जागरूक और शिक्षित बनाना समय की आवश्यकता है।

प्रेस वार्ता के दौरान परिषद ने विभिन्न देशों में अपने राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा भी की। इनमें फ्रांस, बेल्जियम, नीदरलैंड, मलेशिया, ब्राजील, यूक्रेन, श्रीलंका और इंडोनेशिया के प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही हावड़ा की रेनू चौधरी को महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष, राहुल कुमार को जिला महामंत्री, पवन गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष तथा भुदेब हल्दर को पश्चिम बंगाल का प्रदेश संगठन मंत्री नियुक्त किया गया।

सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रहित, सनातन संस्कृति की रक्षा, सामाजिक समरसता और हिन्दू समाज के संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

ब्यूरो लखनऊ अजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें