वेनेजुएला में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी मर्चेंट नेवी के नाविक राकेश चौहान के शव को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। परिजनों का आरोप है कि भारत पहुंचने पर शव में दिमाग, फेफड़े, लिवर, किडनी समेत कई अंग गायब मिले। परिवार के अनुसार शव पर पहले से 22 टांके लगे हुए थे। राकेश की 8 मई को जहाज पर गिरने से मौत होने की सूचना दी गई थी।
शव भारत आने के बाद देवरिया जिलाधिकारी के आदेश पर दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें कई अंगों के अनुपस्थित होने की बात सामने आने का दावा किया गया। मर्चेंट नेवी कर्मचारियों के संगठन एफएसयूआई (FSUI) ने मामले में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच की जा रही है।









