Search
Close this search box.

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर घोरावल में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, 2027 में सरकार बनाने का लिया संकल्प

सोनभद्र । के घोरावल नगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर बुधवार को नगर अध्यक्ष रमजान अली के आवास पर समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर तथा मिठाई खिलाकर अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। वक्ताओं ने उन्हें सामाजिक न्याय, संविधान तथा गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी और युवाओं की आवाज बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

जिलाध्यक्ष व्यापार सभा दिनेश अग्रहरि (काजू) ने सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी को और मजबूत बनाया जाएगा।

इस अवसर पर सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, रामनरेश बैस, नितिन मोदनवाल, इकरार अंसारी, दीपु गुप्ता, मो. कैफ, अखिलेश वर्मा, राहुल उमर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें