Search
Close this search box.

100 करोड़ की सरकारी जमीन घोटाला: पूर्व ईओ राजकुमार गुप्ता गिरफ्तार

संभल । पुलिस ने करीब 100 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी जमीन की कथित अवैध बिक्री के मामले में नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी (ईओ) राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह जमीन हाल ही में कब्जामुक्त कराई गई थी। जांच में चकबंदी विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों की भी भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपितों के खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। सरकारी भूमि घोटाले से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें