बलिया । क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रानीगंज बाजार के कोटवा मोड़ पर गोलीकांड की सूचना से हड़कंप मच गया। ग्राम झरकटहा, थाना रेवती निवासी 28 वर्षीय अंगद सिंह को गोली लगने के बाद स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल के बयान के आधार पर घटना में नामजद मुख्य आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनी हुई है। मामले की गहन जांच जारी है तथा अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









