चन्दौली। /डीडीयू नगर आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं, प्रभावी उपचार और जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उल्लेखनीय योगदान के लिए चैतन्य आयुर्वेद क्लीनिक (मुगलसराय) एवं के.के. आयुर्वेदा एंड वेलनेस सेंटर (रमना, वाराणसी) के संस्थापक एवं मुख्य चिकित्सक डॉ. पल्लव प्रजापति को प्रतिष्ठित ‘हेल्थ आइकॉन अवार्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 5 जुलाई 2026 को दैनिक जागरण समूह की पहल और रेडियो सिटी 91.9 एफएम द्वारा आयोजित ‘आरोग्यम–स्वास्थ्य जागरूकता पखवाड़ा’ के उद्घाटन समारोह में होटल सूर्या, वाराणसी में प्रदान किया गया।

समारोह में एम्स नई दिल्ली के प्रो. संजय के. राय, आईएमएस-बीएचयू के निदेशक प्रो. एस.एन. शंखवार तथा वाराणसी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार सहित कई प्रतिष्ठित चिकित्सक उपस्थित रहे। आयुर्वेद के माध्यम से हजारों मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के आधार पर डॉ. प्रजापति का चयन इस सम्मान के लिए किया गया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. पल्लव प्रजापति ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज की अधिक से अधिक सेवा करने और आयुर्वेद की प्रभावी चिकित्सा को जन-जन तक पहुंचाने की नई प्रेरणा देता है। उन्होंने जागरण समूह, रेडियो सिटी, मीडिया बंधुओं तथा ‘जीवन आयुर्वेद’ की पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।








