Search
Close this search box.

विंध्य ब्रांड से आत्मनिर्भर बन रहीं मीरजापुर की महिलाएं, हर ब्लॉक में खुले विंध्य मार्ट

मीरजापुर । 07 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में मीरजापुर की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को नई पहचान दिलाने के लिए विंध्य ब्रांड की शुरुआत की गई है।

इस ब्रांड के तहत महिलाएं घरेलू उपयोग के उत्पाद, बनारसी साड़ियां तथा महिलाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े उत्पाद तैयार कर रही हैं। इन उत्पादों की बिक्री के लिए जनपद के प्रत्येक विकासखंड में विंध्य मार्ट स्थापित किए गए हैं, जहां आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय उत्पाद उपलब्ध हो रहे हैं।

उत्पादों की बढ़ती मांग से समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है और उनमें आत्मविश्वास का संचार हुआ है। मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार ने बताया कि विंध्य मार्ट रिटेल चेन प्रणाली पर आधारित है, जिसके माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह पहल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के साथ स्थानीय उत्पादों को नई पहचान भी दिला रही है।

रिपोर्टिंग मीरजापुर बसंत कुमार गुप्ता।

Leave a Comment

और पढ़ें