चन्दौली। / पड़ाव क्षेत्र में एक व्यक्ति का नाले में बैठकर धरना देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में व्यक्ति यह कहते हुए दिखाई देता है कि “ऐसे नहीं बनते नेता, नेता बनने के लिए नाली में भी कूदना पड़ता है।” घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने शांतिपूर्वक उससे बातचीत कर धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।
वीडियो में पुलिस अधिकारी संयम और धैर्य के साथ व्यक्ति को समझाते नजर आ रहे हैं। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किस मांग या समस्या को लेकर नाले में बैठकर विरोध कर रहा था। घटना के कारण कुछ देर तक लोगों की भीड़ भी जुटी रही।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।










