Search
Close this search box.

86.63 लाख की लागत से होगा राम-जानकी शिव मंदिर का सुंदरीकरण, विधायक रमेश जायसवाल ने किया भूमि पूजन

चन्दौली । मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में जनहित और विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक रमेश जायसवाल ने विकास खंड नियामताबाद की ग्राम सभा गौरी बिलारीडीह स्थित राम-जानकी शिव मंदिर परिसर के सुंदरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया। लगभग 86 लाख 63 हजार रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के तहत मंदिर परिसर का व्यापक विकास कराया जाएगा।

भूमि पूजन के बाद विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंटरलॉकिंग मार्ग, पेयजल हेतु बोरिंग, बैठने की व्यवस्था, शौचालय तथा पूरे परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि सुंदरीकरण कार्य पूरा होने के बाद मंदिर परिसर की सुंदरता और सुविधाएं दोनों बढ़ेंगी, जिससे स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों को लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष गंगा राम सहानी, बृजेश बिंद, ग्राम प्रधान राजू बिंद, महेंद्र माही, सत्य प्रकाश बिंद, गोपाल पासवान, सोमारू बिंद, राजेंद्र बिंद, मुरारी बिंद, पंकज बिंद, विधायक प्रतिनिधि संजय कनौजिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

ब्यूरो चन्दौली संजय शर्मा।

Leave a Comment

और पढ़ें