बलिया । रसड़ा अमर शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज, रसड़ा में मंगलवार को रसायन विभाग के प्रवक्ता आशुतोष कुमार सिंह ने विद्यालय के नए प्रधानाचार्य के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधतंत्र, शिक्षक एवं शिक्षिकाओं की उपस्थिति में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यालय के प्रबंधक सैय्यद मुजतबा हुसैन ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यभार संभालने के बाद प्रधानाचार्य आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन और समग्र विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत गुप्ता, दशरथ कुमार, अमरजीत यादव, राजेश चौहान, विलेश तिवारी, बवलंत कुमार, विजय पांडेय सहित विद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने नवागत प्रधानाचार्य को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के विकास में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया।
रिपोर्टिंग बलिया संजय सिंह।









