Search
Close this search box.

हमीद सेतु के नीचे गंगा किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी

गाजीपुर । जमानियां क्षेत्र में बुधवार को हमीद सेतु के नीचे गंगा नदी के किनारे रेत पर लगभग 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव सेतु के पिलर संख्या 8 और 9 के बीच पश्चिमी दिशा में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से नीली लूंगी, क्रीम रंग का गमछा, सफेद कुर्ता तथा एक प्लास्टिक का जूता बरामद हुआ, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। चौकी प्रभारी अभिनव गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

ब्यूरो गाजीपुर संजय सिंह।

Leave a Comment

और पढ़ें