Search
Close this search box.

मीरजापुर में नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण को मिलेगी रफ्तार, विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने की विस्तृत समीक्षा

मीरजापुर। 09 जुलाई उत्तर प्रदेश शासन के राजस्व विभाग की विशेष सचिव दिव्या मित्तल ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दूसरे दिन विश्वविख्यात मां विंध्यवासिनी धाम में विधिवत दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर वर्तमान कलेक्ट्रेट परिसर तथा चंदईपुर में प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट (अनावासीय) भवन के निर्माण की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में विशेष सचिव ने प्रस्तावित भूमि की उपलब्धता, राजस्व अभिलेख, पहुंच मार्ग, आधारभूत सुविधाएं, तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं सहित निर्माण कार्य से जुड़े सभी बिंदुओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की मंशा के अनुरूप परियोजना को समयबद्ध, पारदर्शी और उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाया जाए। साथ ही सभी आवश्यक अभिलेख एवं औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर कार्ययोजना के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में संबंधित विभागों ने प्रस्तावित नवीन कलेक्ट्रेट निर्माण की प्रगति पर प्रस्तुतीकरण दिया। विशेष सचिव ने विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विनोद कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (भू./रा.) देवेंद्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे विजेता, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें