Search
Close this search box.

कछवां साइबर सेल की बड़ी सफलता: ऑनलाइन ठगी के शिकार व्यक्ति के खाते में लौटाए गए 60 हजार रुपये

मीरजापुर । थाना कछवां साइबर सेल ने ऑनलाइन साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते से धोखाधड़ी कर ट्रांसफर किए गए 60 हजार रुपये वापस कराकर सराहनीय कार्य किया। सरावां निवासी रामबाबू ने 1 जुलाई 2026 को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात साइबर ठग ने ओटीपी प्राप्त कर उनके बैंक खाते से 60 हजार रुपये निकाल लिए।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कछवां साइबर सेल सक्रिय हुई। टीम ने संबंधित बैंक एवं मर्चेंट से समन्वय स्थापित कर पूरी धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दी।

खाते में रुपये वापस आने पर रामबाबू ने थाना पहुंचकर मीरजापुर पुलिस और कछवां साइबर सेल टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस ने उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के लिए ओटीपी, बैंक विवरण और अन्य गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने की सलाह दी तथा अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अमरजीत चौहान, उपनिरीक्षक शाहिद यादव तथा आरक्षी संजीत कुमार मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

और पढ़ें