वाराणसी । समाजवादी पार्टी वाराणसी इकाई ने उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा सार्वजनिक मंच से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे राजनीतिक मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंची है।
सपा नेताओं का कहना है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से शालीन भाषा और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में तनाव और वैमनस्य का माहौल पैदा कर सकती हैं। पार्टी ने मांग की है कि मंत्री सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा उन्हें तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।

समाजवादी पार्टी ने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “अखिलेश यादव जिंदाबाद” के नारे लगाए। ज्ञापन के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री से मामले में उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई।








