8 स्कूली वाहन सीज,40 वाहनों का चालान, सुरक्षा मानकों की हुई सघन जांच
गाजीपुर । जनपद में स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन सेफ फ्यूचर” अभियान के तहत परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले 8 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया, जबकि 40 वाहनों का चालान किया गया।

1 से 15 जुलाई तक चल रहा विशेष अभियान
यह विशेष अभियान 1 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। पहले चरण में स्कूल प्रबंधन और वाहन संचालकों को जागरूक करते हुए नोटिस जारी किए गए थे, जबकि दूसरे चरण में नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिटनेस, जीपीएस , सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरणों की जांच
महराजगंज, नंदगंज और जंगीपुर क्षेत्रों में संयुक्त टीम ने स्कूल वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स, जीपीएस, सीसीटीवी कैमरा, स्पीड गवर्नर सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया।
नियमों के उल्लंघन पर होगी
नियमों के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाईएआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि जिन वाहनों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी मिली, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। वहीं यातायात निरीक्षक बलेन्द्र कुमार ने कहा कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन संचालकों तथा स्कूल प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन ने सभी विद्यालयों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी स्कूल वाहन निर्धारित मानकों के अनुरूप ही संचालित किए जाएं।
रिपोर्टिंग गाजीपुर उमेश यादव।








