Search
Close this search box.

कैंची धाम में लखनऊ नंबर की स्कॉर्पियो का उत्पात, मारपीट के बाद भागते समय तीन वाहनों को मारी टक्कर

नैनीताल । के कैंची धाम क्षेत्र में लखनऊ नंबर (UP32 AR 0095) की स्कॉर्पियो में सवार पांच युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि होम-स्टे संचालक से विवाद के बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गए।

पुलिस ने पीछा किया तो कैंची-भवाली मार्ग पर भागते समय स्कॉर्पियो ने लगातार तीन वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे एक महिला घायल हो गई। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों को पकड़ लिया और चौकी ले गई। मामले में पूछताछ जारी है तथा पुलिस घटना की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें