Search
Close this search box.

स्मार्ट क्लास में अश्लील गाना चलाने वाले हेडमास्टर निलंबित

महोबा के चरखारी विकासखंड स्थित टिकरी प्राथमिक विद्यालय के हेडमास्टर रमेश चंद्र का स्मार्ट क्लास की एलईडी स्क्रीन पर अश्लील भोजपुरी गाना चलाकर स्कूल की बेंच पर लेटे रहने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वह अक्सर शराब के नशे में विद्यालय आते हैं, बच्चों के सामने बनियान और तौलिया पहनकर घूमते हैं तथा अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।

मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी ने की, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने हेडमास्टर रमेश चंद्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले ने विद्यालय की कार्यप्रणाली और शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें