Search
Close this search box.

बाल्टी के पानी में डूबने से 15 माह के मासूम विवान की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

गाजीपुर । मुहम्मदाबाद नगर के यूसुफपुर गंज मोहल्ले में शुक्रवार रात एक हृदयविदारक हादसे में 15 माह के मासूम विवान की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि खेलते-खेलते वह बाथरूम में पहुंच गया और वहां रखी बाल्टी में गिर गया। काफी देर तक नजर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो वह बाल्टी में मिला।

तुरंत उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। विवान दो भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई में नौकरी कर रहे उसके पिता पवन जायसवाल घर के लिए रवाना हो गए। इस दुखद घटना से परिवार सहित पूरे मोहल्ले में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Comment

और पढ़ें