वाराणसी । जनपद के सिगरा थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन के बाहर यात्रियों और राहगीरों को परेशान करने की लगातार मिल रही शिकायतों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह महिलाओं को हिरासत में लिया। बताया गया कि ये महिलाएं स्टेशन परिसर के बाहर आने-जाने वाले लोगों से जबरन पैसे मांगने और उन्हें असुविधा पहुंचाने का कार्य कर रही थीं।
पुलिस ने अभियान चलाकर सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।







