Search
Close this search box.

पूर्वोत्तर रेलवे का सघन टिकट जांच अभियान: 38 बेटिकट यात्री पकड़े गए, ₹23,170 जुर्माना वसूला

वाराणसी । 11 जुलाई 2026 पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल में मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव के नेतृत्व में विशेष टिकट जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को छपरा कचहरी–मशरख–दुरौंधा रेलखंड पर व्यापक जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत छपरा, सिवान, मशरख, छपरा कचहरी और दुरौंधा स्टेशनों के साथ गाड़ी संख्या 55105 छपरा कचहरी–थावे डेमू तथा 15708 अमृतसर–कटिहार आम्रपाली मेल एक्सप्रेस समेत विभिन्न ट्रेनों में टिकटों की सघन जांच की गई।

मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रणव प्रभाकर एवं मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर के नेतृत्व में पांच टिकट जांच कर्मचारियों तथा आरपीएफ के दो जवानों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 38 बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा। उनसे कुल ₹23,170 का जुर्माना वसूल कर रेलवे राजस्व में जमा कराया गया।

अभियान के दौरान टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं, जो वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति बढ़ती जागरूकता का संकेत है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर यात्रा करें, रेलवे नियमों का पालन करें तथा स्टेशन और ट्रेनों की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग दें।

Leave a Comment

और पढ़ें