Search
Close this search box.

रोहित पटेल बने अपना दल (एस) पश्चिमी जोन चुर्क के अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

सोनभद्र । राबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र के पश्चिमी जोन चुर्क में अपना दल (एस) संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए श्री रोहित पटेल को नवनियुक्त जोन अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर 11 जुलाई 2026 को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मा. अभिषेक चौबे जी, अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच, द्वारा रोहित पटेल को अपना दल (एस) का गमछा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जोन अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव युवा मंच आलोक पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण त्रिपाठी, जिला सचिव राकेश पटेल, जिला मीडिया सचिव इंजीनियर नीरज सिंह पटेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदू पटेल एवं ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति/जनजाति मंच हरि प्रसाद धांगर, जिलाध्यक्ष युवा मंच अंशु तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष राबर्ट्सगंज पुष्पराज पटेल सहित सुशील पटेल एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नवनियुक्त जोन अध्यक्ष रोहित पटेल ने संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें