,, पुलिस अभियान में बड़ी कार्रवाई,,
वाराणसी । पुलिस कमिश्नरेट की लंका थाना पुलिस ने अपराध नियंत्रण एवं गोवध निवारण अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए डाफी टोल प्लाजा के पास रमना क्षेत्र से 4 आरोपियों और एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 16 गोवंश (11 गाय एवं 5 अन्य गोवंश) तथा एक आयशर डीसीएम ट्रक (सीजी-04-पीई-1852) बरामद किया है। यह कार्रवाई सोमवार तड़के करीब 4 बजे की गई।
गोवंश बिहार लें जाने की तैयारी
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवेन्द्र सिंह, अभिषेक तिवारी, छोटू सिंह और आशू खरवार के रूप में हुई है, जबकि एक 17 वर्षीय बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध थाना लंका में मु.अ.सं. 0334/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5(ए)/5(बी)/8 तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुछताछ में किया खुलासा
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से गोवंशों को लादकर बिहार ले जाते थे, जहां उन्हें कथित रूप से गोकशी के लिए बेच दिया जाता था। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि इससे पहले भी कई बार इस प्रकार की गतिविधि कर चुके थे, लेकिन कभी पकड़े नहीं गए। आरोपियों ने पुलिस से माफी की भी गुहार लगाई।
विधिक कार्रवाई जारी
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन, सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर तथा प्रभारी निरीक्षक लंका के नेतृत्व में की गई। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार कर रहे हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।







