लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर PCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सरकार ने 181 PCS अधिकारियों की दूसरी तबादला सूची जारी की है। इससे पहले रविवार देर रात 182 अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए थे।


इस प्रकार महज 12 घंटे के भीतर कुल 363 PCS अधिकारियों का तबादला कर प्रदेश के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव किया गया है। दूसरी सूची में 37 महिला अधिकारियों सहित कुल 91 महिला अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पहली सूची में 54 महिला अधिकारी शामिल थीं।



वाराणसी के चर्चित SDM पिनाकपाणि द्विवेदी का तबादला फतेहपुर किया गया है। वहीं गरिमा सौनकिया, नैनसी सिंह, मल्लिका नैन और श्रेया सहित कई चर्चित अधिकारियों को भी नए जिलों में तैनात किया गया है।



अयोध्या से आठ अधिकारियों—प्रवीण यादव, श्रेया, सुधीर कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार तृतीय, अशोक कुमार सैनी, रामप्रसाद त्रिपाठी और अभिषेक कुमार सिंह—का भी स्थानांतरण किया गया है। सरकार का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, राजस्व कार्यों में तेजी आएगी और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा।







